Posts

प्रेस की स्वतंत्रता पर कुछ अपरिहार्य प्रश्न

Image
 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारिता से जुडे संस्थानों और पत्रकारों के बीच प्रेस की आजादी को लेकर मंथन चल रहा है,तरह-तरह की बातें हो रही हैं और भारत में मोदी मीडिया,गोदी मीडिया जैसे संबोधनों की सार्थकता और निरर्थकता पर भी बात हो रही है। पूरा ध्यान इस बात पर है कि प्रेस की आजादी को लेकर सरकारों की सोच और दृष्टिकोण क्या है,यह बात है भी ऐसी कि इस पर ध्यान दिया भी जाना चाहिए, लेकिन प्रश्न यह है कि भारत में पत्रकारिता को लेकर आज के संदर्भों में क्या यह एकमात्र प्रश्न है? भारत में प्रेस की स्वतंत्रता क्या पूर्ण रूप से इसी बात से निर्धारित होती है कि सरकार की कड़ाई या उदारता प्रेस के प्रति कितनी है? क्या दूसरे कोई कारण नहीं हैं जो प्रेस की स्वतंत्रता को बाधित करते हों ? भारत में प्रेस की स्वतंत्रता को जो बातें वस्तुतः प्रभावित करती हैं उन पर जब तक हम विचार नहीं करेंगे तब तक यह विमर्श अर्थहीन है, बेमानी है और बेईमानी भी।  कुलदीप नैयर की बात आपकी स्मृति में आती है? आपातकाल को लेकर उन्होंने तत्तकालीन सूचना प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल से बात की तो शुक्ल ने उनसे जो कहा वह प्रेस की स्वतंत्र

बुद्धिजीवी.....

Image
                                       बुद्धिजीवी.....      बुद्धिजीवीओं के गिरोह का इस समय बडा आतंक है,दहशत है और चारों तरफ इन्हीं के नाम की धमक है। एक ज़माना था जब चंबल में डाकू होते थे अब तो ठंड के इस मौसम में कंबल में डाकू हैं और वे यही बुद्धिजीवी हैं। कुछ कहा नहीं जा सकता कि कौन बुद्धिजीवी है। आप जिससे बडी दोस्ती से,यारी से,प्यार से बात कर रहे हैं हो सकता है कि वही बुद्धिजीवी निकल जाए---कुछ नहीं कहा जा सकता,कोई भी बुद्धिजीवी निकल सकता है। चंबल के डाकुओं और इन बुद्धिजीवियों में कुछ समानताएं हैं और वह यह कि दोनों लूटने का काम करते हैं। दोनों भेस बदलते रहते हैं हां एक बात जरूर है कि डाकुओं की ये नई किस्म पुराने और असल डाकुओं से ज्यादा खूंखार,घातक और बहुरुपिया है। पहले डाकू घोडे पर चढ़ कर आते थे और उनके नाम में भी डाकुओं वाली अकड़  होती थी जैसे गब्बर सिंह,सुल्ताना,डाकू मंगल सिंह वगैरह। अबके इन डाकुओं के नाम में तो अकड नहीं होती लेकिन वे इन डाकुओं से भी ज्यादा खतरनाक हैं। उनके नाम तो बड़े मधुर और संगीत की धुन की तरह हो सकते हैं दरअसल यही उनका ट्रेड मार्क भी होता है। वे कलाकारों जैसा नाम र